गौरीगंज, अक्टूबर 10 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता अमेठी शहर के रामलीला मैदान में 11 से 20 अक्टूबर तक दस दिवसीय रामलीला का आयोजन किया जाएगा। इस बार चर्चित हिंदी फिल्म 'हनुमान अंश' के कलाकार प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंचन करेंगे। आयोजन के दौरान नौ अनाथ कन्याओं को विवाह के लिए 1.51-1.51 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। रामलीला आयोजन पर करीब 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Mau News: आज से शुरु होगा कोपागंज की अति प्राचीन रामलीला का मंचनरामलीला की तैयारियां और आयोजन रामलीला के शुभारंभ की तैयारियों के क्रम भूमि पूजन किया गया। इसके बाद मैदान को व्यवस्थित करने का काम तेज कर दिया गया है। मिट्टी डालकर जेसीबी की मदद से जमीन समतल की जा रही है। दर्शकों की सुविधा के लिए विशाल पंडाल बनाया गया है, जिसमें हजारों लोग एक साथ बैठकर रामलील...