गौरीगंज, अक्टूबर 5 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। संवाददाता शिक्षा क्षेत्र के लालगंज प्राथमिक विद्यालय की विद्यालय प्रबंध समिति के संयुक्त खाते से अध्यक्ष के फर्जी हस्ताक्षर कर करीब 51,300 रुपये निकालने का आरोप लगा है। समिति अध्यक्ष अनीश ने मुख्यमंत्री समेत उच्चाधिकारियों से शिकायत कर जांच और धनराशि की वसूली की मांग की है।

जांच के संदर्भ में विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष के मुताबिक समिति का संयुक्त खाता ग्रामीण बैंक की संबंधित शाखा में संचालित है। आरोप है कि समिति के सचिव प्रधानाचार्य संजय कुमार ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से धनराशि निकाल ली। अध्यक्ष का कहना है कि उन्होंने धनराशि निकालने के लिए कोई अनुमति या हस्ताक्षर नहीं किए थे। इसी बीच संबंधित अध्यापक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति मेज पर प...