Gauriganj News: फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बनकर वसूली करने वाले चार पर केस
गौरीगंज, अगस्त 13 -- Gauriganj News: गौरीगंज। संवाददाता बीते बुधवार की देर शाम कोतवाली क्षेत्र के मुंशीगंज रोड पर सराय भागमानी में स्थित मेडिकल स्टोर पर फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बनकर पहुंचे चार आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने देर रात मेडिकल स्टोर संचालक की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया। विधिक कार्रवाई के बाद गुरुवार को पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया।मेडिकल स्टोर संचालक शुभम मिश्र ने बुधवार की रात कार सवार चार लोगों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया था। जिसमें एक आरोपी के पास से ड्रग इंस्पेक्टर की फर्जी आईडी बरामद हुई थी। शुभम मिश्र का आरोप है कि बुधवार की शाम उनकी दुकान पर पहुंचे और दो नंबर की दवाएं रखने की बात कहते हुए मेडिकल स्टोर बंद करवा देने की धमकी दी। एक आरोपी ने बचाने के नाम पर पांच हजार रुपए मांगे। मेडिकल स्टोर संचालक ने डर वश तीन ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.