Gauriganj News: फरार हत्याभियुक्त के घर कुर्की की नोटिस चस्पा
गौरीगंज, सितम्बर 2 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता स्थानीय कोतवाली के अंतर्गत सैदपुर मजरे दलशाहपुर में हुई बुजुर्ग की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त शीतला बख्श सिंह पर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची और ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराकर उसके घर के बाहर धारा 82 के तहत कुर्की की नोटिस चस्पा कर दिया।पुलिस ने सार्वजनिक रूप से आरोपी को जल्द से जल्द अदालत या थाने में हाजिर होने की चेतावनी दी है। पुलिस के अनुसार यदि निर्धारित समय में आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करता है तो न्यायालय की अनुमति के बाद उसकी चल-अचल संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि बीते 17 जून को जमीन के विवाद को लेकर बुजुर्ग रामफली पाल की ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.