Gauriganj News: प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक संपन्न
गौरीगंज, सितम्बर 30 -- Gauriganj News: अमेठी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक बुधवार को प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर में कृष्ण कुमार पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के मंत्री द्वारा बताया गया कि 2026 की सदस्यता रसीद प्रदेश से प्राप्त हो गई है। सभी लोग अपनी सदस्यता रसीद ले लें और अभिलंब 25 की सदस्यता रसीद काट कर काउंटर फाइल जमा कर दें। पांच अक्तूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा अधिवेशन बुलाया गया है। उसमें ब्लॉक से अध्यक्ष को प्रतिभाग करने का निर्देश किया गया है। बैठक में शिक्षकों के एरियर, चयन वेतनमान आदि बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.