Gauriganj News: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से मिले जिलाध्यक्ष
गौरीगंज, अक्टूबर 9 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' से कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की गतिविधियों को गति देने को लेकर चर्चा हुई। प्रदीप सिंघल ने आराधना मिश्रा को नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि आराधना मिश्रा 'मोना' को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: प्रदेश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.