Gauriganj News: पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट
गौरीगंज, सितम्बर 30 -- Gauriganj News: संग्रामपुर। थाना क्षेत्र के खौंपुरबुजुर्ग गांव में उधारी के रुपए मांगने पर जमकर मारपीट हुई, जिसमें जिसमें पति-पत्नी घायल हो गई। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित के मुताबिक उसने पड़ोसी शहजाद अली को बीते दिनों 5000 रुपए उधार दिया था। जिसे मांगने के लिए जब वह उनके घर गया तो आरोपी गाली गलौज करने लगा। अपने भाई के साथ मिलकर फावड़े से हमला कर दिया। जिससे उसकी उंगली कट गई। पत्नी को भी गंभीर चोटें आई हैं। एसओ संजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.