Gauriganj News: पैतृक जमीन के विवाद में किसान की धारदार हथियार से हत्या
गौरीगंज, जुलाई 20 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। (अमेठी) संवाददाता। अमेठी में कोतवाली क्षेत्र के पूरे भद्दौर गांव में रविवार देर रात पैतृक जमीन के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हुए हमले में किसान रामकरन की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के भाई रामचंद्र के अनुसार, परिवार में लंबे समय से पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि रविवार को रामकरन द्वारा विवादित खेत की जुताई कराए जाने से विवाद और बढ़ गया। देर रात धान की रोपाई और खेत की रखवाली के बाद घर लौटते समय रास्ते में घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण रामकरन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.