Gauriganj News: पेड़ गिरने से यातायात बाधित
गौरीगंज, सितम्बर 24 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। संवाददाता गुरुवार को सुबह से रुक-रुक कर दिनभर हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। जगह-जगह जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। बारिश के बीच लोगों को भीगते हुए अपने गंतव्य तक जाना पड़ा।इसी दौरान कोतवाली क्षेत्र में दीवानी से करीब 100 मीटर आगे पूरे मोहम्मद नेवाज गांव के हड़गड़वा के पास राजमार्ग पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया। पेड़ सड़क के बीचोंबीच गिरने से कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। पेड़ की चपेट में आने से हाइटेंशन विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई।सड़क पर पेड़ गिरने की सूचना के बाद संबंधित विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। कर्मियों ने पेड़ को कटवाकर सड़क से हटाया, जिसके बाद राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी। बारिश के दौरान पेड़ गिरने से कुछ समय तक राहगीरों और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.