गौरीगंज, जुलाई 9 -- Gauriganj News: अमेठी। गौरीगंज के पूर्व विधायक स्वर्गीय दादा तेजभान सिंह की अस्थि कलश यात्रा बुधवार को उनके पैतृक गांव अचलपुर से श्रद्धा और सम्मान के साथ निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और क्षेत्रीय नागरिक शामिल हुए। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अस्थि कलश यात्रा अचलपुर से शुरू होकर जगह जगह रुकते हुए मऊ, नगर पालिका कार्यालय गौरीगंज तथा भाजपा कार्यालय पहुंची। जहां लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए और दिवंगत नेता को अंतिम विदाई दी। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और वातावरण गमगीन बना रहा। इस दौरान गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मटियारी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक...