Gauriganj News: पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की पुण्यतिथि मनाई
गौरीगंज, अक्टूबर 10 -- Gauriganj News: अमेठी। आवास विकास कालोनी अमेठी स्थित सपा विधायक के जनसंपर्क कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक रहे पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। विधायक प्रतिनिधि अनुराग प्रजापति ने कहा कि नेताजी का जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय और जनसेवा का प्रतीक रहा है। उन्होंने सदैव वंचित, शोषित, पिछड़े और कमजोर वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान और अवसर दिलाने का संकल्प लिया। गौरीगंज में सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव, जिला सचिव डा. सीपी यादव आदि ने स्व. मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित किया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.