गौरीगंज, जुलाई 16 -- Gauriganj News: अमेठी। पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का जन्मदिन बुधवार को जनसेवा और नारी सम्मान के संकल्प के रूप में मनाया गया। महाराजी देवी महिला जनकल्याण सेवा समिति ने पूर्व मंत्री के जन्मदिन पर महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से उपयोगी घरेलू सामग्री का वितरण किया गया। समिति ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए शिक्षा, स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी के लिए प्रेरित किया। समिति की अध्यक्ष अंकिता प्रजापति ने कहा कि उनके पिता का पूरा जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। वह महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...