गौरीगंज, जुलाई 31 -- Gauriganj News: अमेठी। ककवा गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पुस्तैनी नाली को बंद कर उस पर अवैध निर्माण किए जाने से करीब 70 घरों में बरसात का पानी निकलने का रास्ता बंद हो गया है। बरसात होने पर लोगों के घरों में पानी भर जाता है। आरोप है कि गांव के दबंगों ने जबरन तरीके से नाली को बंद कर उस पर दीवार बना लिया है और लिंटर डालने की तैयारी कर रहे हैं। इस संबंध में पुलिस को भी सूचना दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसडीएम ने मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...