Gauriganj News: पुश्तैनी मकान में गेट लगाने को लेकर मारपीट
गौरीगंज, अगस्त 13 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। थाना क्षेत्र के पूरे खुदावन मजरे रस्तामऊ निवासी रेहान अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने पुश्तैनी मकान में गेट और बाउंड्रीवाल बनवा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही मुन्ना, बगर्रा, जिशान और फिरोज वहां पहुंच गए। आरोप है कि मकान में निर्माण को लेकर विपक्षियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर रेहान और उनकी पत्नी आसिफा बानो के साथ मारपीट की गई। इस दौरान मोबाइल फोन तोड़ने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। एसओ विवेक वर्मा ने बताया कि केस दर्जकर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.