गौरीगंज, जुलाई 19 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। संवाददाता लगभग 15 दिन पूर्व अलग-अलग स्थानों से चोरी गए एक ट्रैक्टर व दो ट्राली को बरामद करते हुए पुलिस ने दो अंतर्जनपदीय अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया।एसओ विवेक वर्मा ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर उन्होंने रविवार को चोरी के ट्रैक्टर पर सवार दो अभियुक्तों मो. शाहिल पुत्र असलम निवासी राजघाट सराय थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी व मो. जहीर पुत्र मुन्ना निवासी सिदौली रामपुर थाना बछरांवा जनपद रायबरेली को गिरफ्तार कर लिया। जिनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने चोरी की 2 ट्राली भी बरामद किया। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: चोरी के एक ट्रैक्टर व दो ट्रालियों के साथ दो गिरफ्तार पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उन द...