गौरीगंज, नवम्बर 4 -- Gauriganj News: जामो। बुधवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर निवासी कैलाश कुमारी पत्नी रामलौट अग्रहरि ने पुलिस को सूचना दिया कि उनके पड़ोसी ने उनके घर के बगल में स्थित पेड़ से चढ़कर घर में घुसकर गहने व नकदी चोरी की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके निरीक्षण करने के उपरान्त शिकायतकर्ता व उनके परजनों से गहनता से पूछताछ की तो पता चला कि कैलाश कुमारी का पुत्र अजय कुमार काफी दिनों से बीमार चल रहा है। उसी के द्वारा गहने व पैसे घर में दूसरी जगह पर रख दिए गए थे और चोरी की घटना का रूप दिया गया था। जो कि उनके घर से ही बरामद हो गए हैं। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि कैलाश कुमारी ने अपने घर के बगल स्थित पेड़ को कटवाने का दबाव बनाने हेतु पड़ोसी पर चोरी का झूठा आरोप लगाया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...