गौरीगंज, नवम्बर 2 -- Gauriganj News: अमेठी। स्थानीय कस्बे में यातायात पुलिस में तैनात पुलिसकर्मी का पैसा मांगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति दो सौ रुपये देने की बात कह रहा है, जबकि अधिकारी पांच सौ रुपये की मांग कर रहा है। मामले में यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि एक वाहन का चालान किया जा रहा था। वाहन चालक से कहा जा रहा था कि पांच रुपये का चालान कटेगा। जबकि वह दो सौ रुपए देने की बात कह रहा था। पैसे मांगने की बात गलत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...