गौरीगंज, अगस्त 14 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता पीपरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर बाजार में शुक्रवार की दोपहर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस दुर्घटना करने वाली पिकअप की तलाश कर रही है।जानकारी के अनुसार रेवड़ा गांव निवासी शिवम वर्मा 26 पुत्र रघुनाथ वर्मा अपने साथी सुमित वर्मा 22 पुत्र राजेंद्र वर्मा के साथ बाइक से घर जा रहा था। दोनों दुर्गापुर बाजार में स्थित फिलिंग स्टेशन के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल जिला अस्पताल सुल्तानपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने शिवम वर्मा को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल सुमित का ...