Gauriganj News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो घायल
गौरीगंज, जुलाई 10 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। थाना क्षेत्र के खेममऊ के गुजरन पुरवा मोड़ के पास शुक्रवार की अपरान्ह तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचची में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान 18 वर्षीय रौनक मिश्रा पुत्र शिव भगवान मिश्रा, और 17 वर्षीय सर्वेश पुत्र रामेश्वर के रूप में हुई है। दोनों युवक बाइक से पांडेयगंज की ओर से बाबा बाजार अयोध्या जा रहे थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच व कार्रवाई शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.