Gauriganj News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल
गौरीगंज, जुलाई 30 -- Gauriganj News: भेटुआ। अमेठी-धम्मौर मार्ग पर गुरुवार की दोपहर टिकरी चौराहे के पास तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र के डेहरवा निवासी शैलेश (24), गीता (42) और खुशबू (18) के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों बाइक से सुल्तानपुर जा रहे थे। तभी जामो-भादर मार्ग की ओर से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में साइड से टक्कर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे के बाद राहगीरों ने एंबुलेंस से तीनों घायलों को सीएचसी भेटुआ पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद शैलेश और खुशबू को घर भेज दिया, जबकि गीता के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.