Gauriganj News: पिकअप की टक्कर से दिव्यांग घायल, रेफर
गौरीगंज, जुलाई 9 -- Gauriganj News: अमेठी। स्थानीय कोतवाली के अंतर्गत पूरे गनेशलाल के पास एक पिकअप ने दिव्यांग को टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की है। गुरुवार को पूरे सरैयावान गांव निवासी दिव्यांग पवन गिरी अपनी ट्राई साइकिल से कहीं जा रहा था। जब वहां पूरे गनेश लाल गांव के पास पहुंचा तभी एक अनियंत्रित पिकअप ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। एंबुलेंस से घायल को सीएचसी अमेठी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.