Gauriganj News: पांच ने लगवाया एंटी रेबीज इंजेक्शन
गौरीगंज, जुलाई 10 -- Gauriganj News: संग्रामपुर। थाना क्षेत्र के नरायनपुर मजरे संग्रामपुर निवासी 60 वर्षीय राम अचल मौर्या को दो माह पूर्व कुत्ते ने काट लिया था। गुरुवार को रामअचल मौर्य की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। परिजन उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले गए। जहां एक निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को मृतक राम अचल मौर्य का शव गांव नारायनपुर लाया गया। जिसके बाद शव को लेकर आए परिवार के पांच लोगों शुभम, राजकुमार, विक्रांत मौर्य, शैलेंद्र कुमार और राज बहादुर ने सीएचसी संग्रामपुर जाकर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई। डाक्टरों ने बताया कि मृतक के परिजनों ने सुरक्षात्मक दृष्टि से इंजेक्शन लगवाया है। यह भी पढ़ें- पांच लोगों ने लगवाया एंटी रेबीज इंजेक्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.