Gauriganj News: पहली ही बारिश में बह गई नई पुलिया की पटरी
गौरीगंज, जुलाई 13 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर मजरे चकजंगली गांव के समीप सेतु निगम द्वारा निर्मित नई पुलिया पहली ही बारिश में सवालों के घेरे में आ गई है। निर्माण पूरा होने के महज एक माह बाद हुई बारिश में पुलिया के किनारे की पटरी धंसकर बह गई, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिया के किनारे लगी ईंटों की पिचिंग और मिट्टी का हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। इससे पुलिया के किनारे बड़ा गड्ढा बन गया है, जिससे होकर गुजरने वाले वाहनों और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया के निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई और सुरक्षा संबंधी आवश्यक कार्य भी सही ढंग से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.