Gauriganj News: पहली बारिश में बह गई नई पुलिया की पटरी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
गौरीगंज, जुलाई 13 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना, अमेठी। संवाददाता। अमेठी के मोहिउद्दीनपुर मजरे चकजंगली गांव के समीप सेतु निगम द्वारा निर्मित नई पुलिया पहली ही बारिश में सवालों के घेरे में आ गई है। निर्माण पूरा होने के महज एक माह बाद हुई बारिश में पुलिया के किनारे की पटरी धंसकर बह गई, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिया के किनारे लगी ईंटों की पिचिंग और मिट्टी का हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। इससे पुलिया के किनारे बड़ा गड्ढा बन गया है, जिससे होकर गुजरने वाले वाहनों और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: पहली ही बारिश में बह गई नई पुलिया की पटरी ग्रामीणों का आरोप है कि पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.