गौरीगंज, जुलाई 27 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने सोमवार को तहसील सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को महिलाओं से जुड़े मामलों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, छेड़खानी, पारिवारिक विवाद और जमीनी विवादों से संबंधित कई शिकायतें सामने आईं। जिस पर उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

शिकायती प्रकरण जायस कोतवाली क्षेत्र के पूरे देवीदत्त मजरे सराय महेशा निवासी समा बानो ने भी आयोग के समक्ष शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके पति मोहम्मद सलमान दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करते थे। इसके बाद उन्होंने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया, जिसमें न्यायालय ने गुजारा भत्ता...