गौरीगंज, अक्टूबर 23 -- Gauriganj News: अमेठी। कोई बच्चा गणित में कमजोर है तो किसी को हिंदी पढ़ने-लिखने में परेशानी है। अब ऐसे बच्चों की कमजोरियों को दूर कर उन्हें पढ़ाई में सक्षम बनाया जाएगा। डीएम शशांक चौधरी ने परिषदीय स्कूलों के कमजोर विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर में सुधार के लिए कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत प्रत्येक विद्यालय में विशेष रजिस्टर बनाया जाएगा। इसमें बच्चों की विषयवार शैक्षिक स्थिति, कमजोरी के कारण और सुधार के लिए किए जाने वाले प्रयासों का पूरा ब्योरा दर्ज होगा। जिले के 1570 परिषदीय स्कूलों में एक लाख 36 हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं। इनमें से कुछ विद्यार्थी बढ़ाने में काफी बेहतर है जबकि कुछ पीछे रह जाते हैं पीछे रहने वाले विद्यार्थियों पर फोकस नहीं हो पता है। जिससे धीरे-धीरे वह स्कूल से दूरी बना लेते हैं। कुछ दिन पहले ही क...