Gauriganj News: पराली जलाने पर लगेगा जुर्माना, शिकायतों की होगी निगरानी
गौरीगंज, नवम्बर 3 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता जनपद में फसल अवशेष (पराली) जलाने की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शशांक चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि पराली जलाने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए प्रभावी निगरानी, जनजागरूकता और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है, वायु की गुणवत्ता प्रभावित होती है तथा मिट्टी की उर्वरता और उसमें मौजूद लाभकारी सूक्ष्मजीवों को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव-गांव जाकर किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरूक करें और उन्हें पराली जलाने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.