गौरीगंज, जुलाई 8 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता अमेठी कस्बे से ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों की पटरियों पर उगे बबूल और झाड़-झंखाड़ अब लोगों के लिए खतरा साबित हो रहे हैं। सड़कों की पटरी पर अतिक्रमण की तरह फैले इन कांटेदार पेड़ों की वजह से रोजाना दर्जनों दोपहिया चालक और पैदल राहगीर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

सड़कों की दुष्क्रिया संग्रामपुर क्षेत्र के जरौटा गांव से पूरे गड़ेरियन कसारा को जाने वाले इंटरलॉकिंग मार्ग की स्थिति सबसे अधिक खराब है। यहां पटरी पर उगे बबूल की मोटी-मोटी डालें सड़क के ऊपर तक फैल गई हैं और पूरे मार्ग को ढंक लिया है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों ग्रामीण, स्कूली छात्र-छात्राएं और किसान आते-जाते हैं। संकरी सड़क पर ऊपर से लटकती डालियों और कांटों की वजह से आए दिन ...