गौरीगंज, जुलाई 23 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता उप जिलाधिकारी कार्यालय से जुड़ी समस्याओं का समाधान न होने पर अमेठी बार एसोसिएशन के अधिवक्ता बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया कि उप जिलाधिकारी ने बार द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्रो पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। इसी तरह संघ द्वारा 21 नवम्बर को दिया गया प्रार्थना पत्र भी लंबित है। सचिव अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि समस्याओं के समाधान के लिए बुलाई गई बैठक में अधिवक्ता व्यस्त रहे। इसलिए गुरुवार को बार के सदस्य न्यायिक कार्य में सहयोग नहीं कर सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...