Gauriganj News: न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज
गौरीगंज, जुलाई 25 -- Gauriganj News: गौरीगंज। तवाली क्षेत्र के कैथी मजरे जगदीशपुर निवासी शिवपूजन ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि बीते 20 मार्च को वह पूरबगांव से सब्जी लेकर घर जा रहा था। गौरीपुर संपर्क मार्ग पर मौजूद सुनील माली, बुधराम माली व दो अज्ञात लोगों ने मिलकर हाकी व लोहे की राड से उसकी जमकर पिटाई की थी। मामले में शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। न्यायालय ने पुलिस को केस दर्जकर विवेचना करने का आदेश जारी किया। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्जकर जांच शुरू की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.