गौरीगंज, जुलाई 28 -- Gauriganj News: संग्रामपुर। ब्लॉक की ग्राम पंचायत नेवादा कनू के 55 परिवारों के लगभग 500 लोगों के आने-जाने वाला 100 मीटर रास्ता बारिश के बाद पूरी तरह से कीचड़ और दलदल में बदल गया है। जिससे ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के रामलाल संतोष कुमार, बृजलाल वर्मा और महिलाओं ने बताया कि यह सड़क गांव की एक मात्र निकलने वाली सड़क है, इसके अलावा कोई और‌ विकल्प नहीं है। इस रास्ते से बाइक व अन्य वाहन लाना मुश्किलों भरा है। कई बार बच्चे व बाइक सवार फिसल कर गिर चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...