गौरीगंज, जुलाई 10 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना, अमेठी। संवाददाता। अमेठी के कोतवाली क्षेत्र में बिछाई जा रही 33 केवी विद्युत लाइन का करीब 150 मीटर एल्यूमिनियम का तार अज्ञात चोर द्वारा काटकर उठा ले जाने के संबंध में ठेकेदार की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्य कराने वाले ठेकेदार अयोध्या जनपद निवासी मेराज अहमद द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार वह गाजनपुर क्षेत्र से 33 केवी विद्युत लाइन बिछाने का कार्य करा रहे हैं। इनका आरोप है कि बीते 7 जुलाई की रात मुशीगंज रोड पुल के निकट बड़ी नहर की बाईं पटरी (उत्तर दिशा) पर लगाए गए लगभग 150 मीटर एल्यूमिनियम तार को अज्ञात चोर काटकर उठा ले गए।घटना की जानकारी होने पर काफी तलाश की गई, लेकिन चोरी गए तार का कोई सुराग नहीं मिल सका। ठेकेदार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज...