Gauriganj News: निर्माणाधीन पुलों से आवागमन में बाधा, बारिश में बढ़ीं मुश्किलें
गौरीगंज, जुलाई 10 -- Gauriganj News: अमेठी। लंबे समय से निर्माणाधीन पुल आवागमन में बाधा साबित हो रहे हैं। गौरीगंज के बासूपुर, नेता रोड और संग्रामपुर विकासखंड की मालती नदी पर निर्माणाधीन पुलों के चलते लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। लोगों को लंबा चक्कर लगाकर गंतव्य तक पहुंचने को मजबूर होना पड़ रहा है। बारिश शुरू होने के बाद पुलों के किनारे बनाए गए वैकल्पिक मार्ग कीचड़ से भर गए हैं। जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गौरीगंज क्षेत्र के बासूपुर के पास बन रहे पुल के कारण मुख्य मार्ग पूरी तरह प्रभावित है। इससे पूरे परमानंद शुक्ला सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को करीब दो किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: निर्माणाधीन पुलों से आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.