Gauriganj News: निरीक्षक बने दरोगाओं को लगाया स्टार
गौरीगंज, अक्टूबर 28 -- Gauriganj News: अमेठी। पदोन्नति प्राप्त कर निरीक्षक बने पुलिसकर्मियों को एसपी सरवणन टी ने स्टार लगाकर बधाई देते हुए उनके आगामी कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। बुधवार को पुलिस कार्यालय गौरीगंज में एसपी ने अमेठी में नियुक्त उपनिरीक्षक विष्णुकान्त शुक्ल एवं मुसाफिरखाना में नियुक्त उपनिरीक्षक श्रवण कुमार को पदोन्नति प्राप्त कर निरीक्षक बनने के उपलक्ष्य में स्टार लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। एसपी व एएसपी ज्ञानेन्द्र सिंह ने पदोन्नत प्राप्त निरीक्षकों को उनके नवीन पद के अनुरूप दायित्वों एवं कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं उत्तरदायित्व के साथ करने हेतु प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Sitapur News: दो उपनिरीक्षक बने निरीक्षक, एसपी ने कंधे पर स्टार लगाकर दी बधाई यह भी पढ़ें- Barabanki News: सात उपनिरीक्षक बने निरीक्षक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.