Gauriganj News: निःशुल्क सिलाई व ब्यूटीशियन प्रशिक्षण संपन्न
गौरीगंज, जुलाई 17 -- Gauriganj News: अमेठी। स्थानीय विकास खंड के परसावां गांव में समाज सेविका ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 15 दिवसीय सिलाई ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण निशुल्क दिया। महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की सोच को साकार करने की दिशा में कंचन गुप्ता ने महिलाओं को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण केवल हुनर सीखना ही नहीं, महिलाओं केआत्मविश्वास और सम्मान के साथ जीवन में आगे बढ़ने की नई शुरुआत है। उनका सपना हमेशा से मातृशक्ति को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाना रहा है। प्रशिक्षण में 40 युवतियां व महिलाएं शामिल रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.