गौरीगंज, जुलाई 19 -- Gauriganj News: जामो, अमेठी, संवाददाता। अमेठी के कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रेशी गांव के करीब शारदा सहायक खंड 49 नहर में बंधवा पुल के पास शनिवार की रात एक युवक का शव बोरे में बंधा हुआ मिला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव की हालत देखकर युवक की पिटाई कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शनिवार की रात लगभग नौ बजे नहर विभाग के चौकीदार कालिका प्रसाद ने नहर के पानी में एक बोरा पड़ा हुआ देखा तो शंका होने पर उसने तत्काल पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बोरे को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकलवाया। बोरा खोलने पर उसमें लगभग 40 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक के शव पर नीले रंग की पैंट व सफेद नाला लाइनदार शर्ट थी। दाहिने हाथ में कड़ा और गले म...