गौरीगंज, सितम्बर 24 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता तहसील क्षेत्र के एक लेखपाल का कथित रूप से नशे की हालत में वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो अमेठी कस्बे का बताया जा रहा है। इसमें जंगल रामनगर क्षेत्र के लेखपाल प्रभात सिंह कुछ लोगों के साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह नशे की हालत में नजर आ रहे हैं। हालांकि वीडियो कुछ पुराना बताया जा रहा है और इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।वायरल वीडियो में कुछ लोग लेखपाल से माफी मांगने के लिए कहते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद लेखपाल माफी मांगते हुए नजर आते हैं। वीडियो में उनकी गतिविधियां सामान्य नहीं दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो को प्रकाशित नहीं कर रहा है। प्रकरण संज्ञान में आने के बाद प्र...