गौरीगंज, जुलाई 3 -- Gauriganj News: अमेठी। शुक्रवार को कोटेदार संघ अमेठी के कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष चन्द्र तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएसओ को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया है कि माह सितम्बर 2021 का अभी तक का लाभांस कोटेदारों को नहीं मिला है। वहीं नवम्बर 2021 के वितरण के सापेक्ष कोटेदारों ने खाद्यान्न का पैसा जमा किया था। लेकिन खाद्यान्न का वितरण निशुल्क करा दिया गया था। जो सम्पूर्ण धनराशि जमा कराई गई थी वह अब तक वापस नहीं की गई है। जिससे कोटेदार आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं। कोटेदार संघ ने डीएसओ से पैसा दिलवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...