Gauriganj News: नर्सिंग छात्रा को भगा ले गया युवक
गौरीगंज, जुलाई 31 -- Gauriganj News: अमेठी। थाना क्षेत्र अमेठी से नर्सिंग की पढ़ाई करने निकली 22 वर्षीय छात्रा को प्रतापगढ़ निवासी एक युवक के बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। छात्रा के पिता ने प्रभारी निरीक्षक श्री राम पांडेय को तहरीर देते हुए बताया कि बीते 29 जुलाई की सुबह उनकी पुत्री पढ़ाई के लिए घर से निकली थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पता चला कि सगरा सुंदरपुर थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़ निवासी युवक उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। एसएचओ ने बताया कि केस दर्जकर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.