Gauriganj News: नदी में जलस्तर घटने से विश्वासा के ग्रामीणों को मिली राहत
गौरीगंज, अगस्त 8 -- Gauriganj News: अमेठी, संवाददाता भारी बारिश से उफनाई मनोरमा नदी का जलस्तर शनिवार को घटने से विश्वासा गांव के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि अभी भी कई घरों में घुटने तक पानी भरा है। जिनके घर डूब गए थे वे बाहर टेंट में अस्थाई ठिकाना बनाकर अपना भीगा खाद्यान्न, कपड़ा और ईंधन निकालकर बाहर धूप में डाल रहे हैं। गुरुवार को नदी पर बने चेकडैम के पास पटरी कट जाने से नदी का पानी गांव में घुस गया था। इससे कई मकान पानी में डूब गए और ग्रामीणों को बांध पर शरण लेनी पड़ी थी। घरों में 5 से 6 फुट तक पानी जमा होने से खाना बनाना और रहना मुश्किल हो गया था। शनिवार को पानी कम होने पर लोग अपने घरों में पहुंचे। अमीना बानो ने बताया कि वह लोग मजदूरी करके गुजर-बसर करते हैं। गेहूं और अनाज सब भीग गया है। उसमें से दुर्गंध आ रही है। दो दिन से घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.