Gauriganj News: नगर पंचायत में नाला निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप
गौरीगंज, जुलाई 27 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता नगर पंचायत अमेठी में नाला निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष व भाजपा नेता महेश सोनी के नेतृत्व में व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।व्यापारियों का कहना है कि 2021 से अब तक 10 करोड़ रुपये स्वीकृत होने के बावजूद नाले का निर्माण नहीं हो पाया। जिस कारण बारिश में कस्बे वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाला निर्माण के लिए राज्य वित्त, 15वें वित्त आयोग समेत कई मदों से करीब 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली। लेकिन नाला निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार हुआ। पैसा खर्च होने के बाद भी कस्बे में नालों का निर्माण नहीं हो पाया, जिस कारण बरसात में नगर वासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.