गौरीगंज, सितम्बर 9 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। बच्चे का स्कूल में दाखिला कराना है, आधार बनवाना है या पासपोर्ट के लिए दस्तावेज तैयार कराने हैं, लेकिन जन्म प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहा है। नए नियमों के चलते शुकुल बाजार विकासखंड के करीब 700 से अधिक आवेदकों के आवेदन एसडीएम कार्यालय से रिजेक्ट होकर ब्लॉक वापस आ गए हैं। प्रमाणपत्र बनवाने के लिए जरूरी अभिलेख लेकर ब्लॉक पहुंच रहे लोगों को नई व्यवस्था का हवाला देकर लौटाया जा रहा है। इससे आवेदकों की परेशानी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि दो साल से अधिक पुराने जन्म प्रमाणपत्र के मामलों में नए प्रावधान लागू होने के बाद यह स्थिति बनी है। कई आवेदक पुराने नियमों के आधार पर डीएम या एसडीएम से अनुमति लेकर ब्लॉक पहुंचे थे। अब उन्हें बताया जा रहा है कि पुरानी अनुमति मान्य नहीं है। आवेदन वापस होने के बाद लोगो...