Gauriganj News: धोखाधड़ी के मामले का वांछित गिरफ्तार
गौरीगंज, सितम्बर 2 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। पुलिस ने धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि बुधवार को वांछित अभियुक्त अजय कुमार त्रिपाठी पुत्र करुणा शंकर त्रिपाठी निवासी ग्राम मूंघी, थाना जामो को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में निरीक्षक संजीव कुमार, कांस्टेबल जावेद राईन और अमन कुशवाहा शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.