Gauriganj News: धम्म दीक्षा दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक
गौरीगंज, सितम्बर 27 -- Gauriganj News: मुंशीगंज। मडेरिका में 14 अक्टूबर को आयोजित होने वाले धम्म दीक्षा दिवस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए अमेठी और सुल्तानपुर जनपद के पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। समिति अध्यक्ष शिव हर्ष बौद्ध ने मडेरिका में बैठक कर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पदाधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपीं। बैठक में आयोजन स्थल, व्यवस्थाओं और लोगों की सहभागिता को लेकर चर्चा की गई। सुल्तानपुर जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गौतम ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.