गौरीगंज, सितम्बर 7 -- Gauriganj News: बाजार शुकुल(अमेठी) दो बाइक की आमने सामने हुई टक्कर में दोनों बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया। जहां घायलों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के सभी को तिलोई अस्पताल रेफर कर दिया।घटना बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के इक्काताजपुर गांव के पास दोपहर लगभग एक बजे हुई। एक बाइक सवार 19 वर्षीय अमर अली पुत्र गफ्फार अली तथा 18 वर्षीय दीपेंद्र पांडेय पुत्र नरेंद्र पांडेय निवासी सिंधियावां बाराबंकी बाइक से कही जा रहे थे। सोमवार लगभग एक बजे थाना क्षेत्र के इक्काताजपुर गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक सवार 28 वर्षीय आलीशान पुत्र अली अहमद से टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी बाजार शुकुल लाया...