Gauriganj News: दो बाइकों की टक्कर में किराना दुकानदार की मौत
गौरीगंज, नवम्बर 4 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र गौरीगंज के अंतर्गत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दोनों बाइकों पर सवार दो लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की है।जानकारी के अनुसार गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के भटगवां निवासी 50 वर्षीय संतोष अग्रहरि पुत्र राम लखन अग्रहरि की भटगवां बाजार में किराने की दुकान है। बुधवार को वह दुकान के काम से बाइक से गौरीगंज आए थे। जहां से वह वापस भटगवां लौट रहे थे। जैसे ही वह गौरीगंज-जामो रोड पर तुलसीपुर के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार संतोष अग्रहरि व दूसरी बाइक पर सवार 25...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.