गौरीगंज, सितम्बर 26 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। रुदौली रोड पर पूरे उदनी मोड़ के पास शुक्रवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में अयोध्या जिले के बाबा बाजार थाना क्षेत्र के उमापुर निवासी दिवाकर पुत्र शिवप्रसाद और उनके भाई रवि पुत्र शिवप्रसाद तथा इसी थाना क्षेत्र के संसारपुर के पूरे बहादुर गांव निवासी भरोसे पुत्र जगदीश यादव शामिल हैं। भरोसे की हालत गंभीर बताई जा रही है। थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे उदनी मोड़ के पास दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हुए हैं। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन घायल सभी को जि...