Gauriganj News: दुर्घटना में युवक की मौत मामले में केस दर्ज
गौरीगंज, सितम्बर 6 -- Gauriganj News: गौरीगंज। बीते एक सितम्बर को कार की टक्कर से हुई युवक की मौत के मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के विरुद्ध केस दर्जकर जांच शुरू की है। जगदीशपुर के दक्खिनगांव हारीमऊ निवासी महेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक सितम्बर की शाम उनके भाई बृजेश कुमार व चचेरे भाई राजेन्द्र कुमार बाइक से गौरीगंज के सकरावां से वापस घर लौट रहे थे। मऊ के पास एक कार चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। घटना में राजेन्द्र कुमार की मौत हो गई, जबकि बृजेश कुमार का इलाज चल रहा है। दुख में होने के कारण चार दिन बाद तहरीर दिया। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्जकर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.