Gauriganj News: दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए तैयारियां पूरी
गौरीगंज, अक्टूबर 24 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता जिले में पूजा पंडालों पर स्थापित मां दुर्गा की मूर्तियों के विसर्जन के लिए प्रशासन व पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली है। रविवार को विभिन्न घाटों पर 167 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। एएसपी ज्ञानेन्द्र सिंह ने शनिवार को मुसाफिरखाना स्थित गोमती नदी के इसौली घाट का निरीक्षण कर मूर्ति विसर्जन की तैयारियों को जायजा लिया और जरूरी दिशा निर्देश दिए।जिले में कुल 1480 स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडालों में मां की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। जिनका विसर्जन शुरू हो गया है। तिलोई क्षेत्र की 200 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन दशहरा के दिन ही हो गया था। रविवार को गौरीगंज क्षेत्र के स्थापित 8 दुर्गा प्रतिमाएं गोमती नदी के आमघाट पर विसर्जित की जाएंगी। मुंशीगंज क्षेत्र में स्थापित 14 प्रतिमाएं गोमती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.