Gauriganj News: दिशा अध्यक्ष,संगम मन्त्री निर्वाचित
गौरीगंज, जुलाई 22 -- Gauriganj News: अमेठी। सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज केशव नगर अमेठी में बुधवार को छात्र संसद और कन्या भारती के गठन के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। छात्र सांसद के मंत्री पद के लिए हुए चुनाव में संगम यादव ने जीत दर्ज की। वहीं कन्या भारती अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में दिशा सिंह निर्वाचित हुईं। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवनिर्वाचित छात्र सांसद और कन्या भारती अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विद्यालय के प्रबंधक हरिकेश सिंह और प्रधानाचार्य अरविंद पांडेय उपस्थित रहे। प्रबंधक ने कहा कि इस तरह के चुनाव छात्र-छात्राओं में नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी का भाव विकसित करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.